विद्यापति भवन में निःशुल्क सामूहिक उपनयन कल

आज होगा जूटिका बंधन

IMG-20230227-WA0054
गोड्डा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय के शिवपुर मुहल्ला स्थित विद्यापति भवन में निःशुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार होने जा रहा है। 28 फरवरी को जुटिका बंधन एवं 1 मार्च, दिन बुधवार को सामूहिक उपनयन संस्कार होने जा रहा है। विद्यापति स्मारक समिति के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से लगे हुए हैं। 
जूटिका बंधन से एक दिन पूर्व हुई समिति की बैठक में तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में सर्वजीत झा, राजेश कुमार झा, पवन कुमार झा, परमानंद चौधरी, देवव्रत झा, विधुकर झा, प्रोफेसर श्यामा कांत झा, ज्ञानेंद्र मिश्र, हरिशंकर मिश्र, अजीत चौधरी, माधव चंद्र चौधरी, शोभा कांत ठाकुर, शैलेंद्र कुमार झा, नंदन ठाकुर आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dysz

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *