प्रोजनी नर्सरी शीलन्दा की नीलामी आगामी 16 मार्च को होगी

जामा प्रखंड के प्रोजनी नर्सरी शिलांदा की नीलामी 16 मार्च को होगी। इसमें सिर्फ आम और लीची की नीलामी होगी। इस साल नीलामी के नियमों में संशोधन किया गया है। जारी सूचना के अनुसार बोली शुरू करने वाली राशि 435000 रुपये रखी गयी है। साथ ही जमानत की राशि 50,000 रुपये रखी गई है। डाक में भाग लेने वाले की बोली का अंतर 5000 रुपये का होगा। डाक समय 11 बजे पूर्वाह्न में शुरू होगा। नीलामी में भाग लेने वाले व्यक्ति स-समय संबंधित नर्सरी परिसर पहुंचकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। डाक बोलने वाले को निर्धारित दर के अनुसार जमानत की राशि जमा करनी होगी। डाक के पश्चात उच्च बोली बोलने वाले की जमानत राशि रखकर निम्न बोली लगाने वालों की राशि उसी समय वापस कर दी जायेगी। राशि कम रहने पर अधोहस्ताक्षरी को डाक रद्द करने का पूर्ण अधिकार रहेगा। भाग लेने वाले को फल एवं बाग की देखरेख स्वयं करनी होगी। डाक नीलामी में सफल व्यक्ति को नर्सरी में फलों के अलावा अन्य वस्तु पर कोई अधिकार नहीं होगा। उच्च डाक वाले व्यक्ति को डाक के पश्चात एकमुश्त राशि एक सप्ताह के अंदर जमा कर नगद पत्र प्राप्त कर लेनी है। इसके उपरांत ही  नर्सरी में छिड़काव आदि का कार्य कर सकेंगे। डाक में सफल होने वाले व्यक्ति यदि किसी कारणवश डाक त्याग करते हो या पूर्ण राशि जमा नहीं करते हैं तो ऐसी स्थिति में अधोहस्ताक्षरी द्वारा उनकी जमानत की राशि जब्त कर ली जायेगी। साथ ही द्वितीय स्थान में रहने वाले डाक धारी को प्रथम व्यक्ति के द्वारा किए गए डाक पर बंदोबस्ती करने हेतु प्राधिकृत किया जा सकता है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dzce

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *