झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की कोर कमिटी बैठक संपन्न

हजारीबाग में बैठक करते हुए शर्मा समाज के सदस्य

हजारीबाग: झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की कोर कमिटी की बैठक हजारीबाग के सर्किट हाउस में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने की, जिसमें दुमका, रांची, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा सहित राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में दुमका जिले से डॉ. विनोद कुमार शर्मा (विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग, संताल परगना कॉलेज) और गंगाधर शर्मा ने कोर कमिटी के सदस्य के रूप में भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने बैठक में संगठन के बायलॉज और उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और समाज के विकास की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने सदस्यों से नेतृत्व क्षमता को सामाजिक हित में प्रदर्शित करने की सलाह देते हुए राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। मौके पर डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन लोगों के सपनों को जमीन पर उतारने का कार्य करता है और विश्वकर्मा समाज प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

दुमका जिला अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने समाज को राजनीतिक नेतृत्व देने की आवश्यकता पर बल देते हुए महिलाओं के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया। बैठक में संगठन के विस्तार, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से समाज को जोड़ने और त्रैमासिक पत्रिका के प्रकाशन पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, प्रधान महासचिव संतन शर्मा, दिलीप शर्मा, डोमन शर्मा, देवराज शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधियों ने बैठक को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/e10y