देवघर। मंगलवार को आवासीय कार्यालय जटाही देवघर में राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष डॉ0 फनी भूषण यादव की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान की उपस्थिति में बैठक किया गया।यह बैठक आगामी 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा शुरू किये गये खतीयानी जोहार यात्रा को सफल बनाने हेतु किया गया। जिसमें पार्टी के सभी प्रकोष्टो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मजबूती से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रूप रेखा तैयार किया गया। साथ ही साथ पार्टी में महिला मोर्चा ममता मिश्रा को जिला अध्यक्ष,वही पुरुषोत्तम यादव,जिला सचिव,दिलीप यादव जिला सचिव (युवा) एवं विनिता को महानगर महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष का मनोनियन पत्र सौपा गया। इस बैठक में मुख्य रूप से हैदर अली खाँ, सुरेश यादव, विनोद यादव, पिन्टू यादव, फाल्गुनी यादव, मो० साहिद सौ, मो० जमीर, अलताफ हुसैन, सुरज कुमार, महादेव यादव, विष्णु यादव, गुलशन तारा,मुरली देवी, राजकुमार गुप्ता, लालमोहन मांझी, कामदेव दास के अलावे सेकड़ो कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी ने भाग लिया।