15 लाख के इनामी नक्सली बड़ा बाबू उर्फ बड़का दा ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर…

राँची/ नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) का रीजनल कमेटी का सदस्य दुर्योधन महतो उर्फ मिथिलेश सिंह उर्फ बड़ा बाबू उर्फ बड़का दा ने राँची में झारखण्ड पुलिस के समक्ष शुक्रवार 10 फरवरी, 2023 को सरेंडर किया।सरेंडर नक्सली मिथिलेश सिंह पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है।नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए ऑपरेशन नई दिशा का असर दिख रहा है।धनबाद के तोपचांची स्थित गेंदनावाडीह का रहने वाला नक्सली मिथिलेश सिंह 15 लाख का इनामी नक्सली है।पुलिस के मुताबिक,ऑपरेशन नई दिशा से प्रभावित होकर मिथिलेश ने सरेंडर करने का मन बनाया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के संपर्क में आया। इसी के तहत शुक्रवार 10 फरवरी, 2023 को नक्सली मिथिलेश सिंह ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/e4zc

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *