बासुकीनाथ में युवाओं ने मिलकर अंतर्राष्ट्रीय टेडएक्स यूथ बासुकीनाथ का आयोजन किया

IMG-20230110-WA0098
बासुकीनाथ।  बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को युवाओं ने मिलकर अंतर्राष्ट्रीय टेडएक्स यूथ बासुकीनाथ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कई जिलों से बासुकीनाथ पहुंचे युवाओं ने स्पीकर बनकर विभिन्न विषयों पर अपनी अपनी बात रखी। इसमें शिवांगी कुमारी ने बॉडी इमेज पर अपने मंतव्य को रखा। वहीं कौशल कुमार ने सोशल उद्यमिता, सान्या कुमारी ने एनजीओ की शुरूआत करने, रोहित कुमार ने सामाजिक सहयोग के संदर्भ में अपने विचार साझा किया। जबकि कई अन्य युवाओं ने भी विभिन्न मुद्दों पर अपनी अपनी बात रखी। इस मौके पर मोतीलाल ओसवाल के प्रबंध निदेशक और स्पीकर आशीष शंकर ने फाइनेंसियल फ्रीडम पर अपनी बात रखी तथा युवाओं का मार्गदर्शन किया। अन्तः सोशल उधमी शुभांशु ने अपनी झारखंड की एनजीओ दृष्टि के सामाजिक कार्यों का व्याख्यान किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद लुइस मरांडी ने युवाओं को सामाजिक भागीदारी में आने पर जोर दिया। मौके पर कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक आदित्य राजा ने कहा कि इस बार 11 वक्ताओं और दो अदाकारों ने अपनी रचनाओं को टेडएक्स के माध्यम से अन्तराष्ट्रीय पटल पर अपनी आवाज़ को उठाया है। इस अवसर पर आयुष राज, केशव कश्यप और कायनात गजल प्रमुख रूप से मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/e5f5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *