डुमरी। डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरखर ग्राम निवासी टेकलाल महतो के पुत्र प्रेमचंद महतो ने बुधवार को कीट नाशक (रोगर) पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया।परिजनों को जानकारी होते ही उसे आनन फानन में रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां समाचार प्रेषण तक इलाज किया जा रहा था।बताया जाता है कि प्रेमचंद को उसकी पत्नी ने शराब पीने के लिए मना किया था, जिससे गुस्सा होकर उसने रोगर पी लिया।