महागामा। गुरुवार की सुबह में महागामा गोड्डा मुख्यमार्ग स्थित ग्राम शिवकिता के समीप पिकअप गाड़ी व मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।जिसके कारण मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।स्थानीय लोगो की मदद से घायल व्यक्ति को महागामा रेफरल अस्पताल लाया गया।जहाँ मौजूद डॉ सीमा होरो के द्वारा घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।मृतक व्यक्ति की पहचान पथरगामा थाना क्षेत्र के बॉसभीठा निवासी देवीलाल हांसदा उम्र करीब 34 वर्ष बताई जाती है।घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि देवीलाल हांसदा अपने मोटरसाइकिल से महागामा ललमटिया की ओर जा रहे थे।उसी क्रम में विपरीत दिशा से तेज गति से पिकअप गाड़ी आ रही थी।उसी क्रम में पिकअप गाड़ी ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।जिसके कारण यह घटना घटी।वही इसकी सूचना महागामा थाना प्रभारी को दी गई।सूचना पाकर महागामा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे।बताया जाता हैकि मृत व्यक्ति राजमहल परियोजना ललमटिया में ईसीएल कर्मी था।मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गयी।सूचना पाकर मृतक के परिजन महागामा रेफरल अस्पताल पहुँचे।अस्पताल पहुँचकर परिजन फूटफूट कर रोने लगे।स्थानीय लोगो ने बताया कि घटना की मुख्य वजह घने कोहरा है।लगभग कुछ दिनों से घने कोहरे छाये रहते है।वही मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी व चार बच्चों को छोड़ गए।वहीं मृतक की पत्नी का रोरो कर बुरा हाल हो रहा था।रोते रोते मृतक की पत्नी बार बार बेहोश हो रही थी।वहीं पिकअप गाड़ी को घटनास्थल पर छोड़कर ड्राइवर भागने में सफल रहा।पिकअप गाड़ी का नंबर जेएच 04जी 7760 है।वहीं थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह के द्वारा घटनास्थल से पिकअप गाड़ी व मोटरसाइकिल को महागामा थाना लाया गया।वही पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ebzn