देवीपुर। प्रखंड के महुआटाड़ पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में करोड़ों की परिसंपत्ति वितरित की गई। साथ ही विभिन्न स्टोल पर सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुआ। उक्त कार्यक्रम मुखिया प्रमिला देवी के नेतृत्व मे आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दूबे, प्रमुख प्रमिला देवी, जिला परिषद सदस्य रिंकी देवी, बीडीओ अभय कुमार, 20सूत्री अध्यक्ष जुलेश मरांडी, मंत्री प्रतिनिधि सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष तेजनारायण वर्मा, मुखिया प्रमिला देवी, पंचायत समिति सदस्य बेबी देवी और पंचम मंडल प्रमुख प्रतिनिधि नीलम यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रमुख प्रमिला देवी, जिला परिषद सदस्य रिंकी देवी और मुखिया प्रमिला देवी ने शिशु का अन्नप्रासन कराया। मौके पर पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार, बीपीओ विवेक कुमार, एनआरएलएम के विधुशेखर झा, ताहिर, महिला सुपरवाइजर मिक्की रानी, आशा रानी, तेजस्वनी से प्रीति रानी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधी जय प्रकाश यादव, सर्वेश्वर मंडल, दिवाकर राय, बिपीन कुमार दास, मुखिया प्रतिनिधि हरिहर मंडल, पंचायत सचिव प्रदीप मंडल, दिलीप राय, 20सूत्री सदस्य मृत्युजंय मंडल, धनंजय वर्मा, राधेश्याम वर्मा, अंसार अहमद, संजय मिश्रा, परमेश्वर मुर्मू आदि विभागों के कई अधिकारी व कमीॅ व रोजगार सेवक समेत सैकडों ग्रामीण मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/emgy