सबकी योजना सबका विकास अभियान प्रारंभ किया गया

IMG-20221223-WA0021
पाकुड़।  पाकुड़िया प्रखंड के सभागार भवन में गुरुवार को सबकी योजना सबका विकास अभियान 2023-24 के निमित ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। इस प्रशिक्षण की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मार्सीला सोरेन, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जगदीश पंडित, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी त्रिदीप कुमार सील सह विभिन्न पंचायत के मुखिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड संसाधन दल सहित मास्टर प्रशिक्षकों ने 9 पंचायत के सचिव एवं मुखिया स्वास्थ्य सहिया, जल सहिया, मनरेगा मेट को प्रशिक्षण दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पंचायतों की ग्रामीण भारत के परिवर्तन में राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर प्रमुख योजनाओं के प्रभावी और कुशल कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका है। 2023-24 के लिए सबकी योजना सबका विकास (जीपीडीपी) तैयार करने हेतु जन योजना अभियान चलाया गया। इसके तहत ग्रामसभा को सशक्त बनाने के लिए ग्रामसभा के जरिए ही योजनाओं के चयन की जानकारी दी गई। पंचायत स्तर ग्रामसभा के माध्यम से योजनाओं का चयन किया जाना है । जिसमें मनरेगा, बाल विकास, 15 वें वित्त, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ एवं शिक्षा के साथ 15 वें वित्त आयोग के लिए योजनाएं चयनित की जाएगी। प्रखंड कार्यालय द्वारा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 से 24 दिसंबर तक 3 दिनों तक चलाया जाएगा। जो ग्राम पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2023-24 की वार्षिक कार्य योजना बनाने में सक्रिय सहयोग करेंगे। मौके पर प्रखंड पंचायत के मुखिया, जल सहिया, जेएसएलपीएस कर्मी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ensa

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *