देवीपुर। राष्ट्रीय टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शनिवार को अपग्रेड प्रखंड के रामुडीह पंचायत मुख्यालय गांव स्थित हाई स्कूल रामूडीह में जिला यक्ष्मा केंद्र देवघर से आए हुए कर्मचारियों द्वारा टीवी के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया। साथ ही नुक्कड़ नाटक कर बच्चों को टीवी के बारे में बताया गया। जिसमें मुख्य रुप से प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार आयुष, चिकित्सक ए के चौधरी, जिला यक्ष्मा केंद्र देवघर से आए हुए डीपीसी कुमार मृगेंद्र, पीपीएम नीरज कुमार राव संतोष सिंह रोहित कुमार अंगद कुमार आदि कई लोग मौजूद थे।