
दुमका, झारखंड: नगर थाना क्षेत्र के बक्शी बांध रोड से बीती रात एक स्कॉर्पियो की चोरी हो गई। स्कॉर्पियो के मालिक देवेंद्र प्रसाद यादव ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी कि बीती रात वे घर लौटे और स्कॉर्पियो को घर के बाहर खड़ा करके अंदर चले गए, लेकिन सुबह स्कॉर्पियो गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। दुमका में लंबे समय बाद स्कॉर्पियो चोरों की धमक दोबारा देखने को मिल रही है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/eog4