देवघर। स्थानीय बी.एड. कॉलेज परिसर में 20वाँ देवघर पुस्तक मेला के बैनर तले शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन अमृत मंच पर उत्सवी माहौल में सम्पन्न हुआ। जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी अपनी भागीदारी निभाई। वर्ग षष्ठ से अष्टम तक के विद्यार्थियों को ग्रुप ए में जबकि वर्ग नवम से द्वादश तक के विद्यार्थियों को ग्रुप बी में रखा गया था। आज की प्रतियोगिता में में निर्णायक मंडली में स्ववनामधन्य कोरियोग्राफर आकांक्षा, नृत्य शिक्षिका ममता मिश्रा एवं फिल्म निदेशक वीरेंद्र मोहन उपस्थित थे। निर्णायक मंडली द्वारा प्रदत्त प्राप्तांक के अनुसार ग्रुप ए में गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल की सृष्टि सिन्हा, सौम्या भारद्वाज एवं अनन्या एंजेल को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय जबकि इसी विद्यालय की खुशी बनर्जी एवं नेशनल पब्लिक स्कूल की वैष्णवी शर्मा को सांत्वना पुरस्कार ; ग्रुप बी में देशबंधु विद्यालय, चित्तरंजन, पश्चिम बंगाल की डोना भट्टचार्य को प्रथम, सनराइज द्वारिका एकेडमी की सोनम श्री को द्वितीय, एस. के.पी. विद्या विहार की श्रेया सुमन को तृतीय जबकि भारती विद्यापीठ की श्रुति कुमारी व देवसंघ नेशनल स्कूल की शांभवी सागर को सांत्वना पुरस्कार मुख्य अतिथि सतसंग आश्रम के सह प्रति ऋत्विक डॉ तपन कुमार विश्वास, सभी निर्णायक गण, गुरुकुल कोचिंग सेंटर की निदेशिका डॉ. एकता रानी, डेंटल अर्थ की निदेशिका डॉ. चेतना भारती, समाजसेवी रूपा केशरी व अन्य अतिथियों के करकमलों से प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका जाने माने उद्घोषक प्रभाकर व रौशन मिश्रा ने निभाई। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार सतसंग आश्रम जबकि सांत्वना पुरस्कार गुरुकुल कोचिंग सेंटर तथा डेंटल अर्थ के सौजन्य से प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मेला प्रभारी आलोक मल्लिक व अन्य ने अहम भूमिका निभाई।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/eox9