युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष गंगाधर महतो का विकास की ओर बढ़ते कदम

7

डुमरी। युवा कांग्रेस के डुमरी विधानसभा अध्यक्ष गंगाधर महतो जनहित के कार्यों को लेकर इन दिनों खाशे चर्चा में हैं।चाहे गरीब परिवारों को अंत्योदय योजना अंतर्गत अन्न दिलाए जाने की बात हो अथवा गांव, गली मोहल्ले में बेतरतीब ढंग से हाई टेंशन के झूलते बिजली के तारों को ठीक कराने की अथवा सरकारी विद्यालयों में भीषण गर्मी में प्यास से जूझ रहे तड़पते छोटे छोटे बच्चों की,सदा उन्होंने बढ़ चढ़कर ही इन जनसमस्याओं में अटल रहकर सफलता पाई है।जिससे स्वाभाविक रूप से समाज के बुद्धिजीवियों व आमजन का ध्यान इनकी ओर आकृष्ट होना सामान्य बात है।अब इन्होंने डुमरी विधान सभा क्षेत्र के गांवों के खेत खलिहान को उन्नत कर  गरीब किसानों के जीवन को ऊपर उठाने की दिशा में अपना कदम बढ़ाया है।जिसके लिए श्री महतो ने सोमवार को झारखंड के कृषि,पशुपालन तथा सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख को अलग अलग पत्र सौंपकर डुमरी प्रखंड के लक्ष्मणटुंडा में एक एक मिनी ट्रैक्टर उपलब्ध कराने और ससारखो में एक तालाब का निर्माण कराने की अपील की है।पत्र में युवा कांग्रेस नेता लिखा है कि लक्ष्मणटुंडा में यदि एक मिनी ट्रैक्टर सरकार द्वारा उपलब्ध करा दिया जाये तो पंचायत के कृषकों को कृषि कार्य के सम्पादन में बहुत सहूलियत होगी और उत्पादन भी बढ़ेगा।युवा कांग्रेस नेता ने ससारखो में एक तालाब निर्माण कराने का भी अपील मंत्री से किया है ताकि पंचायत के आमजन भी तालाब से लाभान्वित हो सके और गरमी में मवेशियों को भी पानी के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़े।


The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ewr0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *