महिला छात्रावास में गैंस सिंलिडर बलास्ट में तीन छात्राएं घायल

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के नगर थाना क्षेत्र के गिधनी पहाड़ी स्थित एसपी महिला कॉलेज छात्रावास में गैंस सिंलिडर ब्लास्ट में तीन छात्राएं घायल हो गयी है उनलोगों को इलाज के लिये दुमका के फूलों झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शुक्रवार की सबेरे की है सबेरे एसपी महिला कॉलेज में अफरा तफरी मच गयी और उसके बाद साथ छात्राओं ने सूचना दी कि छात्रावास में आग लगी है। सूचना के छात्र नेताओं के साथ साथ जिला अनुमंडल पदाधिकारी के साथ पुलिस बल पहुंची। दमकल भी मौके पर आग बुझाने लिये पहुंच गया था। 

Sdo 3

एसडीओ ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया 

एसडीओ ने स्वयं घायल को अपनी गाड़ी से दुमका के फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया है। चिकित्सको की अनुसार घायलों की स्थिति फिलहाल सामान्य है हालांकि छात्राएं इस दुर्घटना में काफी सहम गयी है उन्हें इससे बाहर आने में थोड़ा समय जरूर लगेगा। 

छात्र नेता श्यामदेव हेम्ब्रम ने बताया कि दुर्घटना में तीन छात्राएं घायल है वहीं छात्रावास की छात्राएं यह नहीं बता पा रही है यह दुर्घटना आखिर कैसे हुई। 

Sdo 2

उपराजधानी में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध गैंस रिफिलिंग का धंधा 

झारखंड की उपराजधानी दुमका में अवैध गैस रिफिलिंग का काम बेरोक टोक चल रहा है बडे सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भरने का काम शहर के कुमारपाड़ा, रसिकपुर, शिवपहाड़, पौखरा चौक, टीन बाजार, सनसाइन गली, डंगालपाड़ा, दुधानी बिना किसी लाइसेंस और सुरक्षा के गैस रिफिलिंग का काम चल रहा है।

दुमका के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने छापेमारी करके अवैध सिलिंडर जब्त किया था उसके बाद छापेमारी हुई दुकानों में यह काम बंद नहीं हुआ है ऐसे छापेमारी के बाद सेटिग हो जाती है। 

 
Sdo 1
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ewx2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *