पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान 

पाकुड़।  पाकुड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक पाकुड़ हरदीप पी जनार्दन के निर्देशानुसार रविवार को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। थाना क्षेत्र के तलवा, झरना मोड़, पाकुड़िया बाजार एवं मोंगलाबांध सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा अन्य जगहों पर पुलिस अधिकारी एएसआई गोविंद प्रसाद एवं जवानों की मौजूदगी में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान चार पहिया एवं दो पहिया वाहन सवार लोगों के वाहनों का डिक्की, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, धुआं लाइसेंस एवं बैग को अच्छी तरह से जांच किया गया। सिद्धू कानू चौक में भी आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान सभी दो पहिया, चार पहिया वाहनों का डिक्की, सीट के नीचे आदि की जांच की गई।एएसआई श्री प्रसाद ने बताया कि बॉर्डर की तरफ आने जानेवाले हर वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है।इधर जांच अभियान से चालकों के बीच हड़कंप देखा गया। लोग जांच के डर से दूसरे ग्रामीण रास्तों से गंतब्य की ओर जाते देखे गये ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/f4ys

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *