मारपीट मामले में छः पर प्राथमिकी, तीन को भेजा जेल

1

जामा थाना क्षेत्र के गेनुवामारनी गांव में शुक्रवार को आपसी रंजिश में मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार मनोज मंडल ने अपने ही गोतिया के सीताराम मंडल, बिनोद मंडल, सुधीर मंडल, कटकी मंडल, पीताम्बर मंडल और नितेश मंडल को मारपीट और छिनतई का आरोपी बताते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन को रविवार को जेल भेज दिया है। प्राथमिकी में मनोज ने बताया है कि उपरोक्त सभी आरोपी लाठी डंडे लेकर आये और मारपीट करने लगे थे। साथ ही घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। दुकान से 20 हजार रुपये की छिनतई भी आरोपियों ने कर ली है। मारपीट के दौरान 3 भर सोने के आभूषण भी चुरा ले गये हैं। इन दोनों गोतिया में जमीन संबंधी विवाद पूर्व से ही चल रहा है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार साहू ने बताया कि कांड संख्या 29/23 के तहत भादवि की धारा 341, 427, 323, 448, 379, 34 में मामला दर्ज कर सीताराम मंडल सहित तीन को जेल भेज दिया गया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/f6pf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *