गिरिडीह। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत के पीरटांड़ प्रखंड के भारती चलखरी, माँझीडीह एवं पूर्वी भाग के सेंट्रल पीठ में कम्बल वितरण किया गया। विदित है कि 11 जनवरी को झारखंड के जननायक व प्रथम मुख्यमंत्री आदरणीय बाबूलाल मरांडी जी का 65वाँ जन्मदिन था। इस मौके पर सम्पूर्ण झारखण्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी निमित भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव द्वारा गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के कई सुदूरवर्ती इलाकों में जरूरतमंद वृद्ध व असहाय लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया जा रहा है।
कंबल वितरण कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद, नागेश्वर दास राजेश जायसवाल, मोतीलाल टुडु, शमशाद आलम, बिनोद महतो, अंजू टुडु, संजय सोरेन, दरबारी मुर्मू, बुधन सोरेन सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।