धांसनिया जंगल पहुंचे जंगली हाथियों का झुंड

संवाददाता, मसलिया/ पिछले पांच दिनों से मसलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में तांडव मचाने के बाद जंंगली हाथियों का झुंड फतेहपुर प्रखंड के धांसनिया जंगल में शरण ली है। जानकारी के मुताबिक जंंगली हाथियों का झुंड 21 की संख्या में प्रखंड के गोड़माला, बेलियाजोर, गोलपुर, फुटबेड़िया, दुधानी, इसमाला, पहाड़पुर, लपसापाड़ा आदि गांवों के लोगों को नींद हराम कर दिया था। वहीं किसानों के गेहूं, सरसों, आलू तथा रवि फसलों को भी नष्ट किया है। वन विभाग के टीम लगातार कोई दिनों से मसलिया प्रखंड के हाथी प्रभावित गांव की दौरा कर मशाल, पटाखों तथा नगाड़े बाजा कर जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड के धांसनिया जंगल में पहुंचा दिया है। जंंगली हाथियों का झुंड मसलिया प्रखंड क्षेत्र से निकाल जाने पर यहां के लोगों ने सांंस ली है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fbk6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *