जामा I जामा के चिकनियां दुर्गा मंदिर प्रांगण में मंगलवार को दुसरे दिन नव निर्मित राम सीता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा दिया गया। रघुवर दयाल शुक्ला यजमान को नोनीहाट से आये पंडित दिनेश मिश्रा, पंडित निखिल मिश्रा, पंडित सूरज मिश्रा, पंडित रवि मिश्रा के द्वारा विधि विधान के साथ मंत्रोपचार कर प्राण प्रतिष्ठा दिया गया। इसके पुर्व चिकनियां दुर्गा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर प्रतिमा को पुरा गांव भ्रमण करते हुए पुणः राम सीता दुर्गा मंदिर स्थित नव निर्मित मंदिर में लाया गया। उसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें आसपास के गांव सहित बच्चे, बुढ़ा, महिला, पुरुष ने खूब बढ़ चढ़कर भाग लिया। दुर्गा मंदिर सहित पुरा गांव दिनभर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। रात्रि में भजन कीर्तन व बुधवार को अनुष्ठान सह खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर सह प्रतिमा स्व.श्री राम उपाध्याय की धर्म पत्नी जानकी उपाध्याय के कर कमलों से किया गया है।