बाबा मंदिर में अनुशासन और परम्परा बनी रहे ये है हम सभी की जिम्मेवारी व जवाबदेही : उपायुक्त
देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया । इस दौरान उपायुक्त ने मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर आगामी श्रावणी मेला व भादो मेला को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए जाने वाले कार्यों, शीघ्र दर्शनम की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने बाबा मंदिर स्थित बाईसों मंदिर में की जाने वाली कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को डीपीआर तैयार कर उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने मंदिर प्रांगण में भीड़ व्यवस्थापन, क्राउड मैनेजमेंट व अतिक्रमण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। वहीं मंदिर प्रांगण स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में विशेष मौकों पर श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित होने वाली श्रद्धालुओं की संख्या को कतारबद्ध जलार्पण कराने के उदेश्य से क्यू मैनेजमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।