रांची। सामाजिक – कार्यकर्ता राजेश कुमार ने ‘आओ कभी चौराहे पर’ अभियान के तहत इस शनिवार राँची के अल्बर्ट एक्का चौक पर पोस्टर के माध्यम से नगर – निगम से राजधानी राँची के विभिन्न ईलाकों में खुले पड़े नालों को अविलंब ढकने की अपील की है। राजेश ने कहा कि बरसात शुरू होने को है और शहर के विभिन्न ईलाकों में बडे.- बड़े नाले खुले पड़े हैं, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि 2019 में हिन्दपीढ़ी ईलाके में खुले नाले में बरसात के पानी के साथ 9 साल की बच्ची फलक की नाले में बह जाने से मौत हो गयी थी। जिसकी लाश बाद में स्वर्णरेखा नदी में प्राप्त हुयी थी।शहर में ऐसी घटनाओं का होना शर्मसार करने वाला है।अतः नगर निगम तत्परता दिखाते हुए ऐसे नालों को अविलंब ढके एवं शहर से बरसात के पानी का उचित निकासी की व्यवस्था करे, ताकि फिर ऐसी कोई घटना ना घटित हो। राजेश ने शहर के लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास में कोई खुला नाला हो तो नगर निगम को सूचित कर ढकने को कहें। ताकि शहर में किसी अप्रिय घटना के होने से रोका जा सके।