भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक पहुंचे सूरत, लोगो ने किया भव्य स्वागत

IMG-20230112-WA0143
जमुआ। बुधवार देर रात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह रीतलाल प्रसाद वर्मा विचार मंच के अध्यक्ष प्रणव वर्मा जी एवं बगोदर के पुर्व विधायक नागेंद्र महतो सूरत पहुंचे। सूरत रेलवे स्टेशन पर समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट , वर्मा युवा मित्र मंडल और कुशवाहा कल्याण चेरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित प्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। प्रणव वर्मा और नागेंद्र महतो जननायक रीतलाल प्र. वर्मा जी के प्रतिमा अनावरण समारोह हेतु लोगो को आमंत्रित करने सूरत पहुंचे है। जहा बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिजलीबथान निवासी समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट के दिनेश वर्मा के आवास पर भोजन के साथ देर रात तक चर्चा हुई इस तरह से 15 जनवरी तक लोगो से मिलकर चर्चा की जाएगी तपश्चात वापस झारखंड लौट कर रीतलाल प्र. वर्मा जी के प्रतिमा अनावरण कार्य में जुट जायेंगे । दोनों अतिथि को अपने बिच पाकर सभी प्रवासियों में एक ख़ुशी और उमंग दिखी वही लोगो से इतना आदर पाकर प्रणव वर्मा और नागेंद्र महतो भाव विभोर हो गए और सबका आभार व्यक्त किये । आगामी 1 फरवरी 2023 को कोडरमा लोकसभा भाजपा के भूतपूर्व सांसद जननायक रीतलाल प्रसाद वर्मा जी की 75 वीं जंयती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह व विशाल जनसभा झारखंड के गिरिडीह जिला मुख्यालय में आहूत है। जिसमें की इस क्षेत्र के लाखों लोग भाग लेंगे। बताते चलें कि जननायक स्व. रीतलाल प्रसाद वर्मा जी ने 1967 में भारतीय जनसंघ से अपने राजनीतिक सफ़र की सुरुवात की थी। इस क्रम में 1974 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के आह्वान पर बिहार विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने वाले प्रथम विधायक बने व उनके संपूर्ण क्रांति आंदोलन के योद्धा के रूप में लड़ाई लड़ते हुए 11 महीने तक जेल में रहे। ततपश्चात 1977 से 1999 तक 6 बार कोडरमा लोकसभा का भाजपा सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने संयुक्त बिहार में जनसंघ काल से ही पार्टी को सींचने का कार्य किया व भाजपा को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य किया। साथ ही अलग राज्य झारखंड ( वनांचल ) के निर्माण में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वाहन किया व लोगों में राष्ट्रवादी विचारों का संचार किया। अपने पूरे जीवनकाल में उन्होंने सदा दबे-कुचले,शोषितों-पीड़ितों, मजदूर-किसानों की आवाज मजबूती से उठाने का काम किया व समाज के वंचित वर्गों में राजनीतिक आकांक्षा जगाने का काम किया । उनके प्रतिमा अनावरण समारोह में प्रदेश व देश के बड़े बड़े नेता शिरकत करेंगे तथा पूरे झारखंड के कई जिलों के लोगों का महाजुटान 1 फरवरी 2023 को गिरिडीह स्थित झंडा मैदान में होगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fgvm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *