काठीकुंड/ शनिवार को पंचायत प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला प्रखंड के कालाझर मैदान में खेला गया. निर्णायक मुकाबले में डार्क एंजल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. निर्धारित 10 ओवरों में अनुराग के ताबड़तोड़ 25 गेंद में 44 रन व संजय की 15 गेंदों में 35 रन की तेजतर्रार पारी की बदौलत डार्क एंजल ने 100 रन बनायें. 101 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फायर रॉकेट की टीम 10 ओवर में 8 विकेट खो कर 93 रन ही बना पायी और मुकाबला 7 रनों से हार गयी. फायर रॉकेट की ओर से शादाब ने 12 गेंदों पर 34 व अरबाज ने 20 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली. पूरे प्रतियोगिता में 12 विकेट लेने वाले फायर रॉकेट के मो असलम को पर्पल कैप व 385 रन बनाने वाले फायर रॉकेट के ही कप्तान आरिफ को ऑरेंज कैप के साथ ही,मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया. प्रतियोगिता की विजेता टीम डार्क एंजल को कालाझर पंचायत की मुखिया एस्थर मरांडी द्वारा 10,000 रुपए व चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गयी. उपविजेता टीम फायर रॉकेट को आसनपहाड़ी पंचायत के मुखिया रोशन मुर्मू,कालाझर पंचायत के उपमुखिया शाहिद अंसारी, दुलाल बेसरा द्वारा 7000 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में नैयर सुल्तान,एडविन सोरेन,शाहरुख अंसारी,इलियास अंसारी ने अहम भूमिका निभायी.
पंचायत प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी डार्क एंजल
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fhv9