गिरफ्तार 9 में से तीन सगे भाई तो तीन का है अपराधिक इतिहास
देवघर। देवघर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहनपुर थाना क्षेत्र के चितरपोका से 9 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी पर सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर,बिजली बिल बकाया होने का मैसेज भेज कर एवं अन्य माध्यमों से ठगी करने का आरोप है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 14 मोबाइल और 15 फर्जी सिम जब्त किया गया है। वहीं मामले में एसपी सुभाष चंद्र जाट को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की पुलिस ने 9 साइबर अपराधकर्मियों को पकड़ा है।मोहनपुर थाना क्षेत्र के चितरपोका से सभी की गिरफ्तारी हुई है। इन लोगों ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर,बिजली बिल बकाया होने का मैसेज भेज कर एवं अन्य माध्यमों से ठगी किया करते हैं. इन अपराधियों के भोली भाली बातों में फंस कर उनसे ओटीपी,पैन और आधार का विवरण मांगा जाता था और बड़ी चालाकी से उनके बैंक से राशि हड़प ली जाती थी।इन अपराधियों द्वारा कई तरह के लालच भी दिए जाते हैं। जिस कारण भोली-भाली जनता ठगी के शिकार हो जाया करते हैं। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में से तीन आपस में सगे भाई हैं। जबकि तीन का आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें से शक्ति यादव नामक अपराधी के ऊपर कई मामले भी दर्ज हैं। जबकि साइबर थाना के इंस्पेक्टर के एन सिंह ने बताया कि इनके पास से 14 मोबाइल और 15 फर्जी सिम बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से कड़ाई से पूछताछ कर इनके अन्य सदस्यों की जानकारी ले रही है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fjz9