सहायक शिक्षिका टुम्पा के निधन से शिक्षकों में शोक

दुमका। उत्क्रमित उच्च विद्यालय हाट गम्हरिया, रामगढ के सहायक शिक्षक विनय कुमार की पत्नी कुमारी टुम्पा यादव का देहांत रविन्द्र नाथ टैगोर अस्पताल कोलकाता में इलाज के दौरान हो गया। वह गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड के मध्य विद्यालय ठाकुर नहान सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। उनके निधन से शिक्षा जगत में अपूर्णीय क्षति हुई है। वर्तमान में इनका निवास स्थान सोनवा डंगाल, दुमका में था। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो की भतीजी थी। उनके निधन पर संघ के दिलीप कुमार झा, अजय कुमार गुप्ता, अशोक कुमार साह, बुलबुल कुमार, काशीनाथ महतो, आशीष कुमार, भारत स्काउट एवं गाइड के हरिश्चन्द्र चौधरी, विजय कुमार दूबे, मानुवेल सोरेन, लिली ग्रेस एक्का, संजीत कुमार चौधरी, अपरेश कुमार एवं नाजीर मुर्मू ने दुःख प्रकट किया है। उनके आकस्मिक निधन दुमका और गोड्डा के शिक्षक मर्माहत है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fru5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *