झारखंड के शिक्षा मंत्री के प्रति जताया आभार

IMG-20221224-WA0123
बेंगाबाद। झारखंड के माननीय शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को झारखंड अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक संघ ने हार्दिक बधाइयां दी है ।झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष के. एस.सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक संघ विगत 22 वर्षों से समायोजन को लेकर दंश झेल रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकार ने आश्वासन का घुट्टी पिलाया जिससे अनुदेशक संघ क्षुब्ध होकर पूर्वर्ती सरकार को नकार दिया। झारखंड का बेटा शेरे टाइगर जगरनाथ महतो शिक्षा मंत्री बनते ही अनुदेशकों की सुधि लेते हुए स्कूली शिक्षा निर्देशक को पत्र जारी कर कहा है कि अनुदेशकों की समायोजन चतुर्थ वर्ग में किया जाए।  शिक्षा मंत्री ने अनुदेशकों की हालत को देखते हुए निर्णायक फैसला लिया है। इस फैसले को झारखंड अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक संघ माननीय शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को हार्दिक दिल से स्वागत किया है ।संघ ने कहा है कि अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों की समायोजन झारखंड में जैसे ही होगी झारखंड अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक संघ पूरे झारखंड में ऐलान कर देंगे कि जिस सरकार ने हम सबों को समायोजन की बीड़ा उठाया हम उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। सिंह ने कहा है कि अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक संघ समायोजन प्रक्रिया की अहर्ता रखते हैं जबकि बिहार में अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों की समायोजन हो गई है। अब हम झारखंडी जो मूलवासी हैं उनकी समायोजन झारखंड सरकार के माननीय  हेमंत सोरेन और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आशिर्वचनों में है । शिक्षा मंत्री को बधाई देने में रांची से ज्योति टूडू जमीर हसन देवघर से गजेंद्र मिश्रा पलामू से सुरेंद्र मिश्रा लातेहार से सकलगंजु गजेंद्र पासवान गिरिडीह से सुखदेव महतो खिरोधर महतो अमरदेव सिंह रामजी पंडित कामदेव पांडे शिवलाल हांसदा तरुण कुमार सोनोत सोरेन धनबाद से प्रतिमा देवी पश्चिमी सिंहभूम से गुरुचरण बोदरा कोडरमा से बालेश्वर राणा महेश यादव स्टीफन सोरेन के अलावा अन्य जिला के अध्यक्ष शामिल है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/frv9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *