नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षात्मक बैठक

4

देवघर I नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से राजस्व शाखा, नगर निवेशन शाखा एवं एसपीएस की टीम के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि राजस्व शाखा, नगर निवेशन शाखा, अग्निशमन विभाग एवं कर संग्राहक दल द्वारा दिनांक 23.03.2023 से दिनांक 29.03.2023 तक अभियान चला कर शहर के बहुमंजिला इमारतों -होटल, मॉल, लॉज आदि की संयुक्त जाँच की जाएगी।जांच के दौरान संयुक्त टीम द्वारा विशेष रूप से प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों से होल्डिंग टैक्स ससमय भुगतान करने का अनुरोध किया जायेगा।जाँच के क्रम में संयुक्त टीम द्वारा भवन के अग्निशमन सुरक्षा आदि व्यवस्था की भी जाँच की जाएगी।  संयुक्त टीम द्वारा जाँच के उपरांत प्रतिवेदन नगर आयुक्त महोदय को दिनांक 28.03.2023 तक समर्पित करेंगे ताकि माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के डब्लूपी 497 of 2023 के आलोक में शहर के बहुमंजिला इमारतों में अग्निशमन सुरक्षा से संबंधित वस्तुस्थिति को ससमय प्रतिवेदित किया जा सके।  बैठक में नगर आयुक्त द्वारा देवघर शहर में कुछ लोगों/संस्थाओं द्वारा होल्डिंग टैक्स बकाया रखने पर रोष जताते हुए ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निदेश दिया है। बार बार नोटिस देने के उपरान्त भी बकाये टैक्स राशि का भुगतान नहीं करने वाले श्रीमती पूजा गुप्ता, पति- श्री प्रेम कुमार, हुंडई/टीभीएस शोरूम  एवं श्री मनोज कुमार पोद्दार, स्टारलाइट के बैंक खातों को भी फ्रीज करने का निदेश दिया गया है।  दोनों पर क्रमशः लगभग 8.2 लाख एवं 3.12 लाख से अधिक की टैक्स राशि बकाया है। नगर आयुक्त द्वारा अन्य बकायादारों से ससमय होल्डिंग टैक्स का भुगतान करने का अनुरोध किया गया है।बैठक में सहायक नगर आयुक्त – श्री सारजेन मरांडी, श्री राजकमल, नगर आयुक्त के विशेष पदाधिकारी- श्री हिमांशु शेखर, वरीय सफाई निरीक्षक- श्री अजय कुमार, सहायक नगर निवेशक – श्री विवेक हर्षिल, टैक्स दरोगा- श्री जयशंकर साह, SPS के प्रतिनिधि- श्री विकास, श्री मोहित, श्री राकेश समेत अन्य निगम कर्मी उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fu9a

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *