दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में दोस्तों ने युवक को इतना पीटा की उसकी मौत हो गयी। शहर के बन्दरजोड़ी के शशि साह से उसके मित्र विपीन शर्मा, अमन शर्मा और लालटू शर्मा ने पार्टी के लिये शशि से पैसा मांगा। पैसा नहीं देने पर उसके जमकर पीटा और उसके घर पहुंचा दिया। घर में शशि की तबियत बिगड़ने लगी। रात में उसे दुमका के फलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्तपाल में भर्ती कराया। जहंा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। शशि के नानी ने कड़ी सजा देने की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दिया है वहीं शशि के छोटे भाई विष्णु कुमार साह ने बताया कि उसके भाई को पीटा गया था जिससे उसकी मौत हो गयी। इस मामले में नगर थाना प्रभारी नीतिश कुमार ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। विधि संवत कार्रवाई की जाएगी। युवक शशि साह दिल्ली काम करने गया था और एक महीने बाद काम करके लौटा इसलिए उसके मित्र उससे पार्टी के लिये पैसा मांग थे पैसा नहीं देने पर उसे जमकर पीटा जिसमें उसे आंतरिक चोटे आयी थी और तबियत बिगड़ने से उसकी मौत हो गयी हालांकि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।

दोस्तों ने शशि को पीट पीटकर मार डाला
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fwie