देवघर। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश की कार्यसमिति 23 एवं 24 जनवरी को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष विधायक नारायण दास एवं सभी कार्यकर्ता ने कार्यसमिति की तैयारी को लेकर रूपरेखा एवं कार्यक्रम स्थल मैहर गार्डन में तैयारी को लेकर चर्चा की। साथ ही साथ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को किस प्रकार और भव्य बनाया जाए इस पर भी विचार मंथन कार्यकर्ताओं के साथ किया। इस कार्यसमिति में झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी के साथ-साथ राष्ट्रीय नेता सांसद विधायक प्रदेश के पदाधिकारी जिला के संगठन प्रभारी जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। आने वाले पार्टी के नेता गन का स्वागत देवघर जिला के सभी कार्यकर्ता करेंगे एवं कार्यसमिति को ऐतिहासिक कार्यसमिति बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। आज मैहर गार्डन मैं मुख्य रूप से उपस्थित जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, जिला उपाध्यक्ष राकेश नरोने सुग्गा, जिला मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया, जसीडीह नगर अध्यक्ष संजय राय, युवा मोर्चा महामंत्री धनंजय खबाडे, अमनदीप गोलू एवं कई कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fx57