धनवार। धनवार नगर पंचायत के मुख्य मार्ग पर लगातार जाम की समस्या को देखते हुए प्रशिक्षु आईएएस सह नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने अतिक्रमण हटाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस क्रम में बड़ा चौक से मवेशी अस्पताल तक सड़क पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों और सड़क पर खड़ा किये गए दो पहिया और चार पहिया वाहन मालिकों का चालान काटा गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर नाली के अंदर दुकान व वाहन लगाने का निर्देश दिया गया। इस क्रम में कई लोगों को जाम की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष कुमार ने कहा कि कुल तीन हजार आठ सौ रुपये का चालान काटा गया है। सड़क के किनारे नाली के अंदर दुकान लगाने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद लोग दुकान लगाते हैं। तो वैसे दुकानदारों के विरुद्ध अधिकतम चालान काटते हुए सुसंगत धाराओं के साथ कार्रवाई की गई। मौके पर थाना प्रभारी पिंकू प्रसाद, सीटी मैनेजर रोबिन कच्छप कुमार, प्रवीन शर्मा, विकास कुमार के अलावे कई पुलिस बल के जवान मौजूद थे।