सुपाईडीह गांव में चापाकल खराब, विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने जताया विरोध

2

संवाददाता, मसलिया/ प्रखंड के कोलारकोंदा पंचायत के सुपाईडीह गांव में गर्मी शुरू होने के पूर्व ही चापाकल जबाब दे दिया है। सुपाईडीह गांव पहाड़ के नीचे अवस्थित हैं। सुपाईडीह गांव के मांझीटोला में आदिवासी समुदाय के लोग रहते है। गांव में लगभग बीस परिवार के समक्ष पेयजल संकट है।चापाकल खराब होने की  लिखित सूचना पेयजल विभाग के जेई राम कुमार उरांव को दिया है। एक महीने से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद भी गांव में खराब पड़े चापाकल की मरम्मती नहीं करायी गयी है। गांव के महिलाओं को शुद्ध पानी के लिए सुबह से ही परेशान रहती है। सोमवार को सुपाईडीह मांझीटोला के लोग खराब पड़े चापाकल के समक्ष खड़े होकर पेयजल विभाग के खिलाफ विरोध जताया है। पेयजल विभाग के जेई श्री उरांव के खिलाफ विरोध करने वालों में से गांव में सुमित्रा किस्कू, पातामुनी हेंब्रम, संगीता किस्कू, चेमके हांसदा, सुरजमुनी मुर्मू, सनोकी हेंब्रम, मकलू सोरेन, फिलीन मुर्मू, सुनील सोरेन, रविलाल सोरेन, देविसल मुर्मू, सालंदी मुर्मू सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/g0uu

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *