दुमका। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के तत्वाधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय, दुमका के न्याय सदन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका की अध्यक्षता में रेफरल न्यायाधीशों और मध्यस्थों के लिए मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनसमूह को विस्तार पूर्वक समझाते हुए उत्तर सागर राणा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका ने मध्यस्थता से संबंधित कार्य प्रणाली एवं उससे होने वाले लाभों से अवगत कराया साथ ही उनसे मध्यस्था की कार्यवाही में आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु अनुरोध किया। उन्होंने रेफरल जजेज की मध्यस्थता हेतु रेफ़र किए जाने वाले प्रकरणों की कार्यवाही तथा मध्यस्थता की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। प्रशिक्षित मध्यस्थों ने मध्यस्थता कार्यवाही में आने वाली समस्याओं एवं कार्य प्रणाली में सुधार किए जाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए।