गिरिडीह। जिले के धनवार थाना क्षेत्र के खोरीमहुआ तथा राजपुरा गांव के बीच स्थित फॉरेस्टर क्वाटर से महज तीन सौ मीटर दूर झाड़ी में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ में झूलता हुआ मिला हैै।स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना धनवार थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर धनवार थाना के पुलिस जवान दल बल के साथ पहुंचे। तत्काल शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस थाना ले गई। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। युवक का शव खोरीमहुआ तथा राजपुरा के बीच फॉरेस्टर कवाटर से महज तीन सौ मीटर दूर झाड़ी में के एक पेड़ में झूलता हुआ पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी है। घटना देर शाम बताया जा रहा है। हलाकी यह हत्या है या आत्महत्या धनवारे थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।