देवघर/ मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत शहरी टास्क फोर्स एवं शहरी समन्वय समिति की बैठक नगर आयुक्त सह प्रशासक, देवघर नगर निगम शैलेंद्र कुमार लाल की अध्यक्षता में नगर निगम के सभागार में आयोजित किया गया| बैठक को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ जुगल किशोर चौधरी ने बताया की मीजल्स रूबेला अभियान के अप्रैल माह से 09 माह से लेकर 15 वर्ष आयु वर्ग का बच्चो का टीकाकरण किया जाना है , इसके तहत शहरी क्षेत्र अंतर्गत सभी संचालित सभी सरकारी विद्यालय, निजी विद्यालय, प्ले स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्रो में लक्षित समूह के लिए टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जाएगा| इस अभियान के तहत लक्षित समूह के शत प्रतिशत बच्चों को टीकाकरण कराया जाना आवश्यक है| नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र कुमार लाल ने संबोधित करते हुए कहा की इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम देवघरशहरी क्षेत्र मे कार्यरत सभी एनजीओ, लायंस क्लब, रोटेरी क्लब, निजी स्कूल एसोसिएशन एक साथ सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है|सिटी लेवल पर एक कोर कमिटी का गठन क्र लिया जायेगा,जिससे की आपसी समन्वय के साथ शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित किया जा सके, जिला आर सी एच पदाधिकारी डॉ आलोक सिंह ने कहा की शहरी क्षेत्र में अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए ससमय माइक्रोप्लान तैयार कर लिया जाना है,प्रधानाचार्य एवं एम आर अभियान के लिए नामित नोडल शिक्षक, आंगनवाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण समय पर पूर्ण कर लिया जाये | सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं, जिससे मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान प्रारंभ हो सके |डब्ल्यूएचओ के एस एम ओ डॉ विनय कुमार के द्वारा पीपीटी के माध्यम से मीजल्स एवं रूबेला अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया,इस बैठक में डॉ पी के शर्मा, नीरज कुमार भगत डी पी एम,सुनील मणि त्रिपाठी शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक,हिमांशु शेखर,सुधांशु शेखर,सतीश कुमार सिटी मेनेजर,राजेश कुमार सिंह पीएसआई इंडिया, प्रमोद कुमार,डी पी एम तेजस्वनी परियोजना, शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा पधाधिकारी, शिक्षा विभाग से बी आर पी,महिला पर्यवेक्षिका एवं अन्य लोग उपस्थित थे,
नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नगर निगम के सभागार में आयोजित किया बैठक
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/g6n9