भाजपा कार्यकर्ता होना गर्व की बात : रूपा केसरी

देवघर I भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला की जिला मंत्री रूपा केसरी ने पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर अपने घर पर पार्टी का झंडा लहराते हुए कहा कि भाजपा अंत्योदय के सिद्धांतों का संकल्प लेकर चली थी आज उस संकल्प को सिद्धि प्राप्त हुई।अब हम सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास की बात करते हैं।पार्टी के इतिहास से हमारे जैसे कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। आज का दिन निजी स्वार्थ को त्याग कर पार्टी के प्रति समर्पण का संकल्प लेने का दिन है।श्रीमती केसरी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का कार्यकर्ता होना गुरुर की बात है,अभिमान की बात है।वहीं इसी क्रम में पार्टी की वरिष्ठ नेत्री रीता चौरसिया ने भी अपने घर पर पार्टी का झंडा लहराते हुए इसे ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी के रूप में एक कीर्तिमान स्थापित कर रही है और भाजपा का एक कार्यकर्ता अपने आप को संगठन के साथी होनें पर गर्व महशुस कर रहा है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gapw

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *