भारत जोड़ो यात्रा जैसे जन अभियान को शुरू करने के लिए राहुल गांधी को सलाम : महबूबा मुफ्ती

भारत जोड़ो यात्रा का जम्मू कश्मीर उपराज्यपाल करेंगे सहयोग

फारुख़ और महबूबा मुफ्ती होंगे यात्रा में शामिल

IMG_20221227_212008
श्रीनगर। भारत जोड़ो यात्रा नव वर्ष में 3 जनवरी से फिर शुरू होगी। दिल्ली पहुंचने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा को 9 दिन का ब्रेक दिया है। अब जब यह यात्रा शुरू होगी तो यह यूपी, हरियाणा, पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। यहां श्रीनगर में राहुल गांधी तिरंगा फहरा कर यात्रा का समापन करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस महासचिव और प्रभारी संगठन केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस प्रभारी जम्मू-कश्मीर रजनी पाटिल ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उनके साथ राहुल गांधी के सुरक्षा सलाहकार केबी बायजू भी थे। बताया जा रहा है कि, भारत जोड़ो यात्रा में फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और सीपीएम नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी भी शामिल होंगे।

भारत जोड़ो यात्रा को कश्मीरी सभी बड़े नेताओं का समर्थन
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया कि, भारत जोड़ो यात्रा राष्ट्रीय पदयात्रा है। हमने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के साथ बैठक की, उन्होंने हर तरह के सहयोग की पेशकश की है। एनसी नेता फारुख़ अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला, पीडीएफ प्रमुख महबूबा मुफ्ती और सीपीएम नेता एमवाई तारिगामी यात्रा में शामिल होंगे।

मोदी सरकार ने इस देश की सभी नींव हिला दी :  महबूबा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की सराहना करते हुए पीडीएफ प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, पिछले 8 वर्षों में सरकार ने इस देश की सभी नींव हिला दी है और इसे कमजोर कर दिया है, लेकिन राहुल गांधी देश की नींव को बचाने के लिए निकले हैं।

इस जन अभियान के लिए राहुल गांधी को सलाम :  महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि, मैं इस जन अभियान को शुरू करने के लिए राहुल गांधी को सलाम करती हूं जो देश की नींव, संस्कृति और भाईचारे को बचाएगा। वह इस देश को एकजुट, विरासत को मजबूत करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gawf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *