10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया रोधी दवाई की खुराक खिलाई जाएगी

IMG-20230208-WA0063
देवीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवीपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कुमार अभय प्रसाद ने सभी डॉक्टर, एएनएम, सहिया साथी के साथ बैठक कर जानकारी देते हुए बताया कि फायलेरिया एक बीमारी है, जिसके कारण प्रभावित अंग जैसे हाथ, पांव(हाथी पांव)स्तन, जननांग एवं अन्य अंग फूलना एवं हाइड्रोसील हो जाता है। यह बीमारी वुचरेरिया बैनक्रॉफ्टी नामक एक कृमि(परजीवी) से होती है जो एक फलेरिया से ग्रसित रोगी से स्वस्थ व्यक्ति में कुलेक्स नामक मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर गंदे पानी में पाया जाता है। फलेरिया हो जाने पर इसका इलाज संभव नहीं है। इसके लिए जागरता से ही इस बीमारी से बचा जा सकता है। 10 फरवरी से दिनांक 25 फरवरी तक फाइलेरिया रोधी दो दवाई डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएगी। 10 फरवरी को प्रत्येक गांव में बने बूथ पर फलेरिया रोधी दवाई खिलाई जाएगी एवं छूटे हुए व्यक्तियों को घर-घर जाकर दिनांक 11 फरवरी से 25 फरवरी तक फलेरिया रोधी दवाई खिलाई जाएगी। फलेरिया की समुचित खुराक वर्ष में एक बार लगातार 5 से 7 वर्षों तक खाने से इस बीमारी से सदा के लिए बचा जा सकता है। इस दवाई का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं है । फलेरिया रोधी दवा का सेवन 1 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों (गर्भवती महिला एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को छोड़कर)को कराया जाना है। इस दवा का सेवन खाली पेट नहीं किया जाना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व में ही सभी दवा प्रशासकों एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रखंड स्तर पर दो त्वरित चिकित्सा दल का भी गठन किया गया है । देवीपुर प्रखंड में कुल 120185 व्यक्तियों को इस दवा का सेवन कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। लोगों से अपील किया गया है कि अफवाह पर ध्यान ना देते हुए इस दवा का सेवन करें यह दवा पूर्ण रूप से सुरक्षित है।मौके पर डाक्टर मनोज कुमार, बीपीएम राजकुमार, बाम राजीव कुमार, एमपीडब्लू सोमनाथ रमानी,एएनएम, सहिया साथी मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gaxe

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *