महानगर अध्यक्ष नुनु सिंह ने किया सीएम हेमंत सोरेन का किया अभूतपूर्व स्वागत 

IMG-20221216-WA0025
देवघर। अपने खतियानी जोहार यात्रा के क्रम में देवघर पहुंचने पर सीएम हेमंत सोरेन का देवघर महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष नुनु सिंह द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। 
नुनु सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ देवघर पहुंचने के क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। वही सीएम को नुनु सिंह व उनके कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भी लाद दिया। सैकड़ों महिला कार्यकर्ता द्वारा सीएम व उनके काफिले पर पुष्प वर्षा कर सीएम के सम्मान में स्वागत गान गायी। 
मौके पर सीएम का झारखंडी परंपरा के अनुसार स्वागत ढोल व नगाड़े की थाप पर नाच गाकर कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। 
वहीं इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगातार वीर शिबू सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाते हुए हुए हेमंत सोरेन का जोरदार स्वागत करते नजर आए। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gba3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *