देवघर। झामुमो जिला संयुक्त सचिव सूरज झा ने प्राइवेट बस स्टैंड समीप क्लब ग्राउंड मैदान में बसे निगम में कार्यरत दैनिक सफाईकर्मियों के घरों में लगी आग के बाद घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों से मुलाकात किया और वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही उन्होंने प्रभावितों के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि घटना काफी दुखद है। यह लोग हमारे अभिन्न अंग है। कोरोना काल के साथ साथ दैनिक जीवन में इनका महत्व सर्वविदित है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए सरकार से मांग करते हुए कहा कि इनके लिए स्थायी तौर पर आवासन की व्यवस्था कराई जाए ताकि इन लोगों को एक छत मिल पाएं। वर्तमान में लोग प्लास्टिक और बांस से निर्मित घरों में रहते हैं। बरसात और ठंड के दिनों में इन्हें काफी परेशानी होती है। यदि इन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल जाता है तो यह बहुत बड़ा काम होगा। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, मजदूर नेता संजय मंडल आदि मौजूद थे।