दुमका के सासंद सुनील सोरेन के घर के सामने की सड़कों का घोटाला

एक ही नाम की सड़क चार बार बनाने का लिया प्रस्ताव, बनाया एक बार, निकाला पैसा चार रोड का

30 Dumka Mp Road 2

दशरथ महतो/दुमका। दुमका के सांसद सुनील सोरेन के घर के पास ही सड़क का घोटाला हो गया है। ये सड़के सांसद निधि से बनी थी। जिन सड़को का घोटाला हुआ है।  जिला परिषद इन सड़कों की कार्यकारी एजेंसी है। सांसद निधि सड़क घोटाला को समझने के लिए पूरी खबर में हमारे साथ बने रहिए।

तो चलिए बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है। 

30 Dumka Mp Road 3

दरअसल दुमका के सांसद सुनील सोरेन का आवास जामा प्रखंड के लगला पंचायत के तार बंधा गांव में है इस गांव में सांसद सुनील सोरेन के सांसद निधि से 4 सड़कें बनाने का प्रस्ताव लिया गया था।  सभी सड़कें तारबंधा गांव के नरेंद्र हासंदा के घर से सोमाय सोरेन के घर तक बनने का प्रस्ताव लिया गया था। नरेन्द्र के घर से सोमाय के घर तक सड़क को पार्ट 1, पार्ट 2, पार्ट 3 पार्ट 4 के नाम से एक ही योजना वर्ष में चार बार पास किया गया। दुमका लोकसभा के सासंद निधि द्वारा अनुशंसित वर्ष 2019-20 में दोनों ग्रामीण के घर तक चार बार सड़क को बनाने का प्रस्ताव लिया गया। प्रत्येक सड़क के 2 लाख 1 हजार की राशि पास की गयी। 

30 Dumka Mp Road 1

कार्यकारी एजेंसी जिला परिषद दुमका ने शिलापट तो लगाया लेकिन सड़क को एक बार ही बनाया। इसकी सच्चाई जानने के लिये दुमका लाइव न्यूज के रिपोर्टर ने ग्रामीणों से जानकारी ली तो ग्रामीणों ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से मना किया लेकिन आँफ कैमरा बताया सड़क चार बार नहीं सिर्फ एक बार बनाया गया है। 

30 Dumka Mp Road 4

जिला परिषद दुमका कार्यकारी एजेंसी है कार्यस्थल पर शिलापट भी मौजूद है और चार बार सड़क बनाने की राशि निकाल ली गयी है। दुमका के सासंद को बदनाम करने के जिला परिषद ने उनके घर सामने ही सड़क निर्माण में घोटाला कर लिया। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच दुमका के सासंद सुनील सोरेन को कराना चाहिए और दोषियों पर कड़ी दिलवाना चाहिए ताकि इस तरह से सरकारी पैसे का घोटाला न हो।  

हमने सासंद सुनील सोरेन से बात करने का प्रयास किया लेकिन वे क्षेत्र में थे और जिला परिषद दुमका कार्यालय में कोई इस मामले बात करने को तैयार नहीं है …


The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gn19

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *