देवरी। देवरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मछली में ग्रामीणों ने बताया कि इस विद्यालय में बच्चों का जो पोशाक आया उसे मनमानी तरीके से वितरण किया गया ।किसी बच्चे को सिर्फ स्वेटर,तो किसी को कपड़ा तो किसी को जूता देकर भेज दिया और बाकी जो बच गया वो अपने में बटवारा कर लिया और संबंधित पदाधिकारी को जब शिकायत करते हैं तो देखने तक नहीं आते है।साथ ही बताया कि मध्याह्न भोजन भी रोजाना नहीं बनता है जबकि चावल रखे रखे सड़ जा रहा है,रोजाना मध्याह्न भोजन के बाद 1 से डेढ़ बजे के बीच विद्यालय भी बंद कर के शिक्षक चले जाते हैं जबकि विद्यालय बंद होने का समय 3 बजे है। वहीं गेंदों साव ने बताया जब गड़बड़ी का शिकायत यहां के शिक्षकों से करते हैं तो बोलता है आपलोग ज्यादा तंग मत कीजिए नहीं तो हमलोग ऊपर में पैसा देंगे आपलोग शिकायत करते रहिए मेरा कुछ नही बिगड़ेगा।इस आलोक में जब बीपीओ प्रकाश राम से पूछ ताछ की गई उन्होंने बताया कि उक्त विद्यालय का जांच पड़ताल किया जाएगा और यदि गड़बड़ी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।मौके पर कृष्ण कुमार साव,गेंदों साहू, लेखो साव,लोकनाथ साव,भीमसेन साहू,चंदवा देवी,बिना देवी सुनीता देवी,रीना देवी,मिथलेश कुमार क्षका ।।, अनूप कुमार ।।।,शिवम कुमार ।v, आनंद कुमार।।,नंदनी कुमारी ।, सभी ने विद्यालय में उपस्थित होकर शिकायत की है और विभाग से कार्रवाई की मांग की मांग की है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gnrs