संवाददाता, मसलिया/ टोंगरा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर में बुधवार की रात को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चावल चोरी कर लिया है। स्कूल के प्रधान अध्यापक सह सचिव से मिली जानकारी के मुताबिक हर दिन की तरह बुधवार को भी ताला बंद कर घर चले गए। गुरुवार सुबह के करीब नौ बजे स्कूल पहुंच कर देखा कि दरबाजे खोला है। घर के भीतर जाने पर दो बोरा चावल तथा व्हील चेयर नहीं है। इसकी सूचना एस शएमसी अध्यक्ष तथा ग्रामीणों को दिया। समाचार लिखे जाने तक टोंगरा थाना में सनहा दर्ज नहीं हुआ है।