हस्तानांतरण और निबन्ध की मांग को लेकर तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी

पंडा धर्मरक्षणि सभा के बैनर तले महामंत्री के नेतृत्व में जारी है अनशन

8

देवघर/ स्थानीय विर कुंवर सिंह चौक पर लखराज जमीन के हस्तांतरण एवं निवन्धन के मांग को लेकर पंडा धर्मरक्षणि सभा के महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों लोग बुधवार के दिन से ही आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।अब इस आंदोलन को समाज के लोगों के अलावे आम नागरिक का भी समर्थन मिलता दिख रहा है और प्रत्येक दिन कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुट रही है।वहीं मौके पर कुछ अनशनकारीयो की तबियत भी बिगड़ रही है जिनके उपचार के लिए मौके पर चिकित्सक सहित अन्य व्यवस्था भी पहुंचाया जा रहा है।बहरहाल अभी तक इनके अनशन तुड़वाने के लिए विभागीय स्तर से कोई पहल नही की गई है।जबकि इस आंदोलन को अब राजीतिक क्षेत्र के लोगों का भी समर्थन मिल रहा है और समय समय पर वे धरना अनशन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दे रहें हैं।वहीं मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि हमारी मांगे जायज है और इस पर सरकार को तुरंत अमल करना चाहिए ताकि मन्दिर क्षेत्र सहित आसपास के लोगों के जमीन कि खरीद विक्री की जा सके और वे भी सबल हौकर अपने बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा और सम्मान दे सकें।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gtnv

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *