देवर ने भाभी के ऊपर किया जानलेवा हमला, थाना पंहुचा मामला

IMG-20230304-WA0071

जमुआ। प्रखंड अंतर्गत चित्तरडीह पंचायत के कुम्हरगड़िया निवासी फागू महतो के मझला बेटा संतोष वर्मा ने अपनी बड़ी भाभी उषा देवी को जान से मारने की कोशिश की। मामले के बाद महिला पीड़िता न्याय के लिए जमुआ थाना पहुंची है । आवेदन के आलोक में पडिता ने बताया की शनिवार घर में घरेलु काम कर रही थी इसी वक्त संतोष वर्मा गलत नियत से साड़ी खींचने लगा जब इसका विरोध किया तो जान से मरने के नियत से रॉड से मेरे माथे पर प्रहार कर दिया इस बिच मेरी गोतनी कांति देवी पति संतोष वर्मा ने मेरे घर में घुसकर बक्से में रखा चार हजार निकाल ली। हो हल्ला सुनकर मेरा 15 वर्षीय बेटा सतीश जब बिच बचाव में आया तो उसे संतोष ने उठा कर पटक दिया।। यह सब घटना मेरे ससुर फागु महतो ने सामने हुवा मेरे ससुर कह रहे थे की इसे जान से मार के फेक दो अभी तक इसके बाप ने दहेज़ नहीं दिया है। जानकारी है की पिछले कई दिनों से घर में विवाद चल रहा था जो शनिवार को झड़प के रूप में तब्दील हो गई। घटना के बाद ग्रामीण जुटे और नजदीकी जमुआ स्वास्थ्य केंद्र 108 पर कॉल कर एंबुलेंस के द्वारा जमुआ स्वास्थ्य केंद्र भेजा दिया जहा पीड़िता को 3 घंटा बाद होश आया जिसके बाद डॉक्टर के बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया जहा अभी भी पीड़िता का हालत गंभीर बताया जा रहा है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gux6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *