करेंगे बाबा वैद्यनाथ की पूजा अर्चना, रखेंगे खाद कारखाने की आधारशिला
देवघर। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 4 फरवरी को एक दिवसीय देवघर दौरे पर आ रहे हैं। जहां अमित शाह एक उर्वरक के कारखाने की आधारशिला रखेंगे। साथ ही वे बाबा वैद्यनाथ की पूजा अर्चना भी करेंगे। देवघर में केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है।
इसे लेकर प्रशासन भी रेस है। अमित के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की जा रही है। देवघर एयरपोर्ट में भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया हैं। देवघर एसडीओ ने एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
गृह मंत्री के आगमान को लेकर देवघर एसडीओ सह मंदिर प्रभारी ने बताया कि 4 फरवरी को गृह मंत्री बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।पूजा-अर्चना करके गृह मंत्री यहां से बेहतर अनुभूति लेकर जाएं, इसके लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुटी हुई है। तीर्थ पुरोहित और श्रद्धालु को भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए तैयारी चल रही है।
मंदिर में दर्शन के बाद अमित शाह इफ्को की खाद फैक्ट्री की आधारशीला रखेंगे। फैक्ट्री की आधारशिला रखे जाने के बाद उसी मैदान में विजय संकल्प महारैली का आयोजन किया जा रहा है, जहां अमित शाह देवघर और गोड्डा की जनता को सीधा संदेश देंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gxye