फतेनाथ में लगने वाला मेला का हुआ डाक

IMG-20230112-WA0009
देवघर। राजस्व विभाग के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर लगने वाला मेला और हाट को डाक करने व राजस्व अर्जित करने का अधिकार प्रदान किया गया हैं।ऊक्त निर्देश के अनुसार आदेश के आलोक में गन्यमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत कचुवासोली के अंतर्गत फतेनाथ में लगने वाला मेला को फतेपुर निवासी मोहन यादव को विधिवत् डाक कर 9075 रुपया पंचायत के लिए राजस्व अर्जित किया गया!बताते चलें कि झारखंड सरकार पंचायती राज के संकल्प पत्र संख्या 12/ पंचायती राज (शक्ति प्रत्या) 51/3 1376/ रा. राँची, दिनांक-01/04 की संविधान की धारा 243 (जी) के शर्तों अनुसार ग्यारहवीं अनुसूची में सूचीबद्ध 29 विषयों पर पंचायतों को राजस्व प्रशासनान्तर्गत शक्ति प्रत्यायोजित करने का अधिकार है।इस दौरान मौके पर गौतम यादव उप मुखिया, कान्हाय राय वार्ड सदस्य, प्रधान नूनूलाल महतो, मनोज यादव, रंजीत यादव, गोदावरी मंडल, भारत पंडित, युगल किशोर रजक, मुंशी पंडित,अशोक यादव,टुनटुन यादव, सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ भाग लिया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gyqc

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *