मुजफ्फरपुर I मुजफ्फरपुर। किसी भी सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ी पहुंचेगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने जिले के सभी थानों को हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी सुपुर्द कर दी है। एसएसपी ने बताया कि सभी थाना को एक- एक वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। अब इन गाड़ियों के जरिए 24 घंटे राजमार्गों पर नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि हाईवे पर कोई भी छोटी हो या बड़ी दुर्घटना पर यह गाड़ी तुरंत कॉल करने पर पहुंच जाएगी। इसके साथ ही साथ रात में भी हाईवे पर पेट्रोलिंग अब संभव हो सकेगी। लूट, छिनतई व अन्य घटनाओं को चोर अंजाम देकर अभी तक भाग जाते थे। अब यह गाड़ियां जब 24 घंटे पेट्रोलिंग करेंगी तो चोरों में दहशत भी रहेगा, दुर्घटना होने की स्थिति में भी तत्काल राहत उपलब्ध कराया जा सकेगा। राज्य सरकार ने लूट व दुर्घटना स्थल पर तुरंत पहुंचने के लिए राज्य के सभी जिलों में हाईवे पेट्रोलिंग की व्यवस्था की है। हर जगहों पर नयी गाड़ियां भी उपलब्ध करा दी गयी है।