दुमका में बारिश के बाद कई इलाकों में बरसात का पानी भर गया है। बक्शी बांध इलाके में पांच फीट तक पानी सड़क पर आने की जानकारी लोगों द्वारा दी जा रही है। बक्शी बांध कालीबाड़ी मोहल्ले में स्थित घरों में बरसात का पानी भर गया है जिससे मोहल्ले वासियों को काफी परेशानी हो रही है शहर के न्यू कुमारपाड़ा में पानी जमा हो गया है। कुछ देर की बारिश में उपराजधानी दुमका का यह हाल है तो सोचिये कि अगर ज्यादा बारिश हो तो बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो जाएंगे। इस समस्या को कोई भी गंभीरता से लेने वाला नहीं है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gzzh