प्रेस क्लब बरहरवा के निर्विरोध अध्यक्ष बने दीपक आनंद, सभी सदस्यों ने दी बधाई

प्रेस क्लब के सचिव दीपक देशमुख कोषाध्यक्ष आनंद भगत 

बरहरवा। बरहरवा नगर पंचायत अंतर्गत बोहरा गेस्ट हाउस में रविवार को प्रेस क्लब बरहरवा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनोहर लाल चौहान ने किया। बैठक के दौरान पूर्व में चयनित प्रेस क्लब, बरहरवा कमेटी को सर्वसम्मति से भंग कर नव कमेटी का गठन किया गया। वही विभिन्न बैनरों के कार्यरत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रेस क्लब बरहरवा का अध्यक्ष दीपक आनंद सचिव दीपक देशमुख कोषाध्यक्ष आनंद भगत उपाध्यक्ष जुलू रहमान सह सचिव केशव तिवारी मीडिया प्रभारी अमन राय एवं संरक्षक के रूप में मनोहर लाल चौहान, मोहम्मद इस्माइल शेख व मामलोत शेख को चयनित किया गया। वहीं अन्य सभी पत्रकार साथियों को सक्रिय सदस्य के रूप में चयनित किया गया। प्रेस क्लब बरहरवा के नव अध्यक्ष दीपक आनंद ने कहा हम सभी पत्रकार साथी को एक मंच में संगठित होकर चलने की जरूरत है। कहा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, प्रखंड कार्यालय में प्रेस क्लब, बरहरवा के नाम एक भवन मुहैया करवाने को लेकर स्थानीय सांसद, मंत्री व उपायुक्त साहिबगंज के नाम आवेदन प्रेषित की जाएगी। मौके पर भक्ति पांडे, गोपाल शर्मा, मोहम्मद सिराज, मुशर्रफ हसनैन, मोहम्मद नासिर, भास्कर यादव, सोनू सिंह, धीरज, राहुल कुशवाहा, सन्नी भगत, मुन्ना राजा, बैदुल आलम, मकसूद आलम,नशीर सहित अन्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/h11c

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *